बिलासपुर, 4 अगस्त। बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम (SDT) ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बलोह फोरलेन लिंक रोड, मल्यावर में बस चेकिंग के दौरान एक महिला के कब्जे से करीब 58 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है।पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस थाना घुमारवीं में NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, इस मामले में नशे की सप्लाई चेन के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की गहन जांच शुरू कर दी गई है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।बिलासपुर पुलिस ने कहा है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा
