ग्राम पंचायत रंगड़ में आज स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता को लेकर एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गांव को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया।अभियान के दौरान बीडीसी सदस्य अंजू देवी, ग्राम पंचायत प्रधान विंता कुमारी, वार्ड पंच बीना कुमारी, महिला मंडल की सदस्याओं तथा स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर गांव के विभिन्न क्षेत्रों से कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक की बोतलें और अन्य प्लास्टिक सामग्री एकत्रित की।इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यदि हर व्यक्ति अपने घर और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने की जिम्मेदारी निभाए, तो गांव को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाया जा सकता है।ग्रामीणों ने भी भविष्य में नियमित रूप से ऐसे स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प लिया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण मिल सके।स्वच्छ गांव, स्वस्थ गांव और प्लास्टिक मुक्त गांव के संकल्प के साथ ग्राम पंचायत रंगड़ की यह पहल स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।

