हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पर बिकनी पहनकर गंगा नदी में डुबकी लगाती एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।बताया जा रहा है कि वीडियो को पहले एक स्थानीय सोशल मीडिया पेज से साझा किया गया, जिसके बाद यह अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रसारित होने लगा। कई यूज़र्स ने हर की पौड़ी जैसे धार्मिक एवं पवित्र स्थल पर इस तरह के पहनावे को लेकर नाराजगी जताई और इसे धार्मिक भावनाओं तथा स्थल की मर्यादा से जोड़कर देखा।वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ यूज़र्स ने युवती का बचाव करते हुए इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और समानता से जोड़कर अपनी राय रखी। इस तरह वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर पक्ष और विपक्ष में बहस जारी है।
