शाहपुर (कांगड़ा), 4 अगस्त। कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना शाहपुर पुलिस ने रैत बाजार में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 11.38 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 11.38 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने HP39G-2459 नंबर के वाहन को भी कब्जे में लिया। आरोपी के विरुद्ध NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की गहन जांच जारी है।कांगड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
