
आपकी आवाज न्यूज़ दिल्ली, 24 अगस्त। वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन (WHO) दिल्ली की टीम ने 23 अगस्त 2026 को कारगिल युद्ध के महानायक एवं परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की वीरता और अमर बलिदान की स्मृति में ‘ये दिल मांगे मोर’ थीम के तहत गरीब गौशाला में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने “एक पौधा – वीर शहीद के नाम” का संदेश देते हुए पौधरोपण किया और कैप्टन विक्रम बत्रा के अदम्य साहस एवं राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।कार्यक्रम के दौरान गरीब गौशाला में आयोजित श्री कृष्ण भगवान जी की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन समारोह में भी वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन की टीम ने उपस्थित होकर अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।WHO दिल्ली की टीम ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।टीम वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन, दिल्ली ने कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य समय देकर शामिल होने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।

