आपकी आवाज न्यूज़ ,नई दिल्ली, 24 अगस्त 2026। हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री अजय कृष्ण शर्मा को दिल्ली पुलिस में ज्वाइंट कमिश्नर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति से उनके पैतृक क्षेत्र धनेटा, हमीरपुर सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है।
वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गनाइजेशन की टीम ने की शिष्टाचार भेंट

श्री अजय कृष्ण शर्मा की नई नियुक्ति के अवसर पर वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गनाइजेशन (WHO), दिल्ली इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय में उनसे शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर संगठन की ओर से श्री अजय कृष्ण शर्मा को हिमाचली टोपी, शॉल एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पुलिस में ज्वाइंट कमिश्नर के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।संगठन के प्रतिनिधियों ने उनके आगामी कार्यकाल एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के एक योग्य, अनुभवी एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी का दिल्ली में इतने महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त होना समस्त हिमाचलवासियों के लिए गर्व और गौरव का क्षण है।
धनेटा में हुई प्रारंभिक शिक्षा
श्री अजय कृष्ण शर्मा का संबंध हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र के धनेटा के समीप ग्वालपत्थर पंचायत के गांव लंजर से है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धनेटा में हुई।वर्ष 1984 में मैट्रिक की शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने वर्ष 1988 में राजकीय महाविद्यालय, हमीरपुर से बीएससी तथा वर्ष 1990 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से रसायन शास्त्र में एमएससी की।वर्ष 1990 से 1995 तक उन्होंने वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर के रूप में सेवाएं दीं। वर्ष 1995 में हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा में चयनित होने के बाद उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं।
केंद्र एवं विभिन्न राज्यों में निभाईं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
श्री अजय कृष्ण शर्मा ने अपने लंबे एवं गौरवपूर्ण सेवा कार्यकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ केंद्र सरकार, दिल्ली पुलिस तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। भारतीय पुलिस सेवा में रहते हुए वह करीब एक दशक तक केंद्र सरकार के इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में प्रतिनियुक्ति पर भी रहे।हिमाचल प्रदेश में उन्होंने डीएसपी प्रोबेशन मंडी, डीएसपी बिलासपुर, कमांडेंट छठी आईआरबी बटालियन धौलाकुआं तथा पुलिस अधीक्षक सिरमौर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं।दिल्ली पुलिस में ज्वाइंट कमिश्नर नियुक्त होने से पहले वह गोवा में पुलिस महानिरीक्षक (IGP) के पद पर सेवाएं दे रहे थे।
आईपीएस अधिकारी वर्षा शर्मा को भी मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
श्री अजय कृष्ण शर्मा की पत्नी आईपीएस अधिकारी श्रीमती वर्षा शर्मा, जो 2010 बैच की AGMUT कैडर की अधिकारी हैं, को भी दिल्ली में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें दिल्ली के उपराज्यपाल का विशेष कर्तव्य अधिकारी (OSD) नियुक्त किया गया है।इससे पहले वह दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यरत थीं।
हिमाचल के लिए गौरव का क्षण
वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गनाइजेशन, दिल्ली इकाई ने कहा कि श्री अजय कृष्ण शर्मा की उपलब्धि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उनका संघर्ष, लंबा प्रशासनिक अनुभव और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर किया गया कार्य हिमाचल के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।संगठन ने श्री अजय कृष्ण शर्मा को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल, उज्ज्वल भविष्य और आगामी दायित्वों के सफल निर्वहन की कामना की।
आईपीएस श्री अजय कृष्ण शर्मा से भेंट करने वाले वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गनाइजेशन, दिल्ली इकाई के प्रतिनिधिमंडल में निम्नलिखित पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे—
श्री मनोज डोगरा — अध्यक्ष, वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गनाइजेशन, दिल्ली इकाई- श्री अमित कुमार शर्मा — महासचिव- श्री ललित डोगरा — कार्यालय सचिव- श्री कुशल चंद कटोच — कोषाध्यक्ष- श्री अजीत चौहान — उपाध्यक्ष- श्रीमती सीमा शर्मा — उपाध्यक्ष- सुश्री रिया ठाकुर — सचिव- श्री योगिंदर लाल शर्मा — कार्यकारी सदस्य, उद्योगपति एवं समाजसेवी ,वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गनाइजेशन (WHO), दिल्ली इकाई ने श्री अजय कृष्ण शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना की।

