मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी नहीं, एसडीएम अजय कुमार ने नियमित रूप से कक्षाएं संचालित करने के दिए निर्देश

आपकी आवाज़ न्यूज़ | ब्यूरो भरमौर रिपोर्ट: ओमप्रकाश शर्माभरमौर उपमंडल में बुधवार को सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण तथा प्रशिक्षण संस्थान सामान्य रूप से खुले रहेंगे। उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) अजय कुमार ने स्पष्ट किया है कि मौसम विभाग की ओर से आज के लिए भारी वर्षा की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। ऐसे में अवकाश घोषित नहीं किया गया है और सभी विद्यालयों एवं प्रशिक्षण संस्थानों में नियमित रूप से कक्षाएं संचालित होंगी।एसडीएम ने विद्यार्थियों, प्रशिक्षुओं, शिक्षकों और अभिभावकों से निर्धारित समय पर संस्थानों में उपस्थित होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यदि मौसम में अचानक कोई परिवर्तन होता है तो प्रशासन आवश्यकतानुसार उचित निर्णय लेगा।प्रशासन के इस निर्णय का स्थानीय अभिभावकों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में खराब मौसम के कारण पहले ही कई शिक्षण दिवस प्रभावित हो चुके हैं। ऐसे में सामान्य परिस्थितियों में विद्यालयों का नियमित संचालन विद्यार्थियों की पढ़ाई के हित में है।हालांकि प्रशासन ने सभी लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखने, सुरक्षित यात्रा करने तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
