नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके इन दिनों अपने आंदोलनों को लेकर चर्चा में हैं। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद अब दीपके पार्टी की आगे की रणनीति, कोर कमेटी और आगामी आंदोलनों की तैयारियों में जुटे हैं।एक इंटरव्यू के दौरान अभिजीत दीपके ने कहा कि फिलहाल कॉकरोच जनता पार्टी को राजनीतिक पार्टी के रूप में पंजीकृत करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में ऐसा कोई प्रयास किया भी जाता है, तो उसे तोड़ दिया जाएगा।दीपके ने कहा कि संगठन का फिलहाल मुख्य फोकस अपने मुद्दों को जनता के बीच उठाने और आगामी आंदोलनों की रणनीति तैयार करने पर है। इसके लिए कोर कमेटी के स्तर पर भी मंथन किया जा रहा है।जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद CJP की गतिविधियों को लेकर चर्चा तेज हुई है। अब संगठन की अगली रणनीति और नए आंदोलनों पर लोगों की नजर बनी हुई है।
