हमीरपुर, 15 अगस्त। हमीरपुर जिला के बड़सर में आयोजित 80वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 4,967 पात्र लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता वितरित की।इस अवसर पर पात्र कामगारों और उनके परिवारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिक वर्ग के कल्याण और उनके सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़ी संख्या में लोग, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
