सुजानपुर, 23 जुलाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 25 जुलाई को सुबह 11:00 बजे सुजानपुर में विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने बताया कि यह प्रदर्शन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस सांसदों, नेताओं एवं छात्रों पर केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस द्वारा कथित रूप से किए गए बर्बर व्यवहार के विरोध में किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, अग्रणी संगठनों के प्रतिनिधि, युवा और आम नागरिक सुबह 11:00 बजे मुरली मनोहर मंदिर में एकत्रित होंगे। इसके बाद मिनी सचिवालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।प्रदर्शन में सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, पार्टी के वरिष्ठ नेता, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की प्रमुख मांगें इस प्रकार रहेंगी:केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग।परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं और व्यवस्थागत विफलताओं पर संसद में तत्काल चर्चा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई।नई दिल्ली में छात्रों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी पुलिस एफआईआर एवं आपराधिक मामलों को तुरंत वापस लेने की मांग।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं, युवाओं और आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की।
