नई दिल्ली, 25 जुलाई। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी के मद्देनज़र दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने शनिवार को लगातार चौथे दिन भी केंद्रीय दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशनों को सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया हैहालांकि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर केवल इंटरचेंज (लाइन बदलने) की सुविधा जारी रखी गई है। इन स्टेशनों पर यात्रियों को प्रवेश या निकास की अनुमति नहीं होगी, लेकिन वे एक लाइन से दूसरी लाइन में स्थानांतरण कर सकेंगेDMRC ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले मेट्रो की नवीनतम एडवाइजरी की जांच करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों के अनुसार स्थिति सामान्य होने तक प्रतिबंध जारी रहेंगे।
