पूर्व सैनिकों के सम्मान और सुविधाओं को मिलेगी नई मजबूती : उपायुक्त जतिन लाल
ऊना, 21 जुलाई। उपायुक्त जतिन लाल ने आज (मंगलवार) को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक वातानुकूलित सम्मेलन कक्ष का लोकार्पण किया। 60 व्यक्तियों की क्षमता वाला यह सम्मेलन कक्ष पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठकों, विचार-विमर्श और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों को सम्मानजनक और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासन का प्रयास है कि उन्हें एक ही स्थान पर बेहतर सुविधाएं सुलभ हों।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्नल रघुवीर सिंह, कृष्ण पाल चन्झोत्रा, के.सी. शर्मा, सेवानिवृत सैनिक लीग के अध्यक्ष कैप्टन शक्ति चंद, बीडीओ राहुल धीमान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

