पांच दिनों में 48 मामले सामने आए, चार मवेशियों की मौत
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में लंपी स्किन डिजीज (LSD) ने एक बार फिर दस्तक दी है। पिछले पांच दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लंपी वायरस के करीब 48 मामले सामने आए हैं, जबकि बीमारी के कारण चार मवेशियों की मौत हो चुकी है।पशुपालन विभाग के अनुसार, सबसे अधिक 12 मामले नादौन क्षेत्र से सामने आए हैं। वहीं भोरंज और सुजानपुर में दो-दो मामले दर्ज किए गए हैं। अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी मवेशियों में बीमारी के लक्षण मिलने के बाद विभाग ने निगरानी और उपचार की प्रक्रिया तेज कर दी है।13,500 टीके उपलब्धबीमारी से निपटने के लिए पशुपालन विभाग को करीब 13,500 टीके मिले हैं। इन्हें पशु चिकित्सालयों और संबंधित केंद्रों पर भेजा गया है, ताकि संवेदनशील क्षेत्रों में मवेशियों का समय पर टीकाकरण किया जा सके। पिछले वर्ष जिले में करीब 16,000 मवेशियों का टीकाकरण किया गया था। इससे पहले वर्ष 2023 में बीमारी के बड़े प्रकोप के बाद व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया गया था।लक्षण दिखें तो तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करेंलंपी स्किन डिजीज से संक्रमित पशुओं में बुखार, कमजोरी, त्वचा पर गांठें, भूख कम होना और दूध उत्पादन में कमी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। गंभीर मामलों में पशु को ठीक होने में काफी समय लग सकता है और कुछ मामलों में उसकी मौत भी हो सकती है।पशुपालन विभाग, हमीरपुर के सहायक निदेशक (परियोजना) डॉ. सतीश ने पशुपालकों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने नियमित रूप से मवेशियों की जांच करने, असामान्य गांठ, बुखार या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क करने तथा मवेशियों का टीकाकरण करवाने की सलाह दी है।
