बिलासपुर: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की Special Detection Team (SDT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.523 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को SDT बिलासपुर की टीम ने बालोह, मलयावर लिंक रोड के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान कार नंबर HP-01K-8356 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में सवार तीन लोगों के कब्जे से कुल 4.523 किलोग्राम चरस बरामद हुई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विश्वास उर्फ विशाल थापा (32) निवासी लुम्बिनी, नेपाल, उसकी पत्नी श्रेया (33) निवासी लुम्बिनी, नेपाल और घनश्याम (25) निवासी गुराण, तहसील बालीचौकी, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।इस मामले में FIR No. 170/2026, दिनांक 25.08.2026 के तहत धारा 20 एवं 29 NDPS Act में पुलिस थाना घुमारवीं में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस द्वारा मामले की Forward और Backward Linkages की गहन जांच की जा रही है, ताकि नशीले पदार्थ की सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क और इसके स्रोत का पता लगाया जा सके।बिलासपुर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
