नेपाल में भारी बाढ़ से मची तबाही के बीच भारत ने राहत और बचाव के लिए सहायता का हाथ बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से फोन पर बातचीत कर स्थिति पर चिंता जताई और संवेदना व्यक्त की।भारत की ओर से NDRF की टीमें, आवश्यक दवाइयां और राहत सामग्री नेपाल भेजी गई है। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत की इस मदद के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा कि यह सहयोग दोनों देशों के बीच मजबूत और भरोसेमंद रिश्तों को दर्शाता है।