
नई दिल्ली, 9 सितम्बर 2026। परमवीर चक्र से सम्मानित वीर सपूत कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती के अवसर पर वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन (WHO), दिल्ली प्रदेश द्वारा पंचकुइयां रोड, नई दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूशन फॉर द ब्लाइंड में पौधारोपण एवं जलपान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में WHO दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्री मनोज डोगरा , सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सुरेश प्रशार , निदेशक, द कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक, मयूर विहार शाखा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। संस्थान की ओर से उप-प्रधानाचार्य श्री धीरेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन (WHO), दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्री मनोज डोगरा ने मुख्य अतिथि डॉ. सुरेश प्रशार एवं उप-प्रधानाचार्य श्री धीरेंद्र सिंह को हिमाचली टोपी एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही WHO, दिल्ली प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य श्री दिनेश डोगरा जिनका आज जन्मदिन भी है, को भी WHO, दिल्ली टीम द्वारा हिमाचली टोपी एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।कार्यक्रम में WHO दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें अध्यक्ष श्री मनोज डोगरा , महासचिव श्री अमित कुमार शर्मा , उपाध्यक्ष श्री नरेश ठाकुर , श्री अजित चौहान एवं श्रीमती सीमा शर्मा , कार्यालय सचिव श्री ललित डोगरा , कोषाध्यक्ष श्री कुशल चंद कटोच , मीडिया प्रभारी श्री राज कुमार शर्मा , सचिव सुश्री रिया ठाकुर एवं श्री जीवन शर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य श्री दिनेश डोगरा ,श्री पवन शर्मा , श्री ललित शर्मा , श्री संजय शर्मा , श्रीमती अंजू अरोड़ा एवं श्री सनी चौधरी शामिल रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मनोज डोगरा ,डॉ. सुरेश प्रशार एवं उप-प्रधानाचार्य श्री धीरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को कैप्टन विक्रम बत्रा जी के जीवन, अदम्य साहस, देशभक्ति और राष्ट्र के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करते हुए अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।WHO दिल्ली प्रदेश की टीम ने इंस्टीट्यूशन फॉर द ब्लाइंड के प्रबंधन को दो पौधे भेंट किए, जिससे विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों को जलपान के पैकेट भी वितरित किए गए।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने कैप्टन विक्रम बत्रा जी के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा पूरे उत्साह के साथ “ये दिल माँगे मोर!”, “भारत माता की जय!”, “वंदे मातरम्!” और “जय देवभूमि हिमाचल!” के जयघोष किए।कार्यक्रम ने देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण, समाजसेवा और हिमाचली संस्कृति के गौरव का संदेश देते हुए विद्यार्थियों में उत्साह, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का संचार किया। कार्यक्रम के दौरान WHO दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, मुख्य अतिथि डॉ. सुरेश प्रशार जी तथा इंस्टीट्यूशन फॉर द ब्लाइंड के प्रबंधन के साथ विभिन्न स्मरणीय छायाचित्र लिए ।

