आपकी आवाज न्यूज़ भरमौर , 5 सितंबर, 2026।, ओमप्रकाश शर्मा: देवदार के वृक्ष पर पारंपरिक झंडा चढ़ाने के साथ ही भरमौर के प्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर में आठ दिवसीय जातर मेला शुरू हो गया। मेले के दौरान आठ दिनों तक विभिन्न देवी-देवताओं को समर्पित जातरों का आयोजन किया जाएगा।मेले में तीन सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन होगा, जिनमें स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।चौरासी मंदिर में झंडा चढ़ाने की परंपरा का विशेष धार्मिक महत्व है। यहां 11 शाखाओं वाले देवदार के वृक्ष से जुड़ी अनोखी धार्मिक मान्यता सदियों से चली आ रही है। परंपरा के अनुसार देवदार पर झंडा चढ़ाकर जातर मेले का शुभारंभ किया जाता है।राजेश उर्फ रंजू घराटी वर्षों से इस धार्मिक परंपरा को निभाते आ रहे हैं। श्रद्धालुओं में इस परंपरा और जातर मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
