₹4.20 लाख का सोने का कड़ा बरामद, 100% रिकवरी ,कोट कहलूर पुलिस की कार्रवाई
बिलासपुर, 29 अगस्त। पुलिस थाना कोट कहलूर में सोने का कड़ा चोरी होने की शिकायत पर दर्ज मामले में पुलिस ने तीसरी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।शिकायतकर्ता विनोद सिंह की शिकायत पर अभियोग संख्या 01/2026, दिनांक 01.01.2026 को धारा 304(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था।मामले में पहले दुर्गी देवी और कृष्णा कौर को 02.01.2026 को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, मामले में संलिप्त तीसरी आरोपी विद्या देवी पत्नी बलकार सिंह, निवासी गांव रोहटी छन्ना, डाकघर रोहटी, तहसील नाभा, जिला पटियाला को 27.08.2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपी से चोरी किया गया सोने का कड़ा बरामद कर लिया है, जिसकी कीमत लगभग ₹4.20 लाख बताई गई है।इस तरह पुलिस ने चोरी हुए सोने के कड़े की 100 प्रतिशत रिकवरी कर ली है। मामले में अब तक कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
