शमलेच टनल के पास सुबह हुआ हादसा, गुजरात से सोलन आ रहा था ट्रक; पुलिस ने शुरू की जांच
कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-5) पर सोमवार सुबह शमलेच टनल के समीप एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गुजरात से लकड़ी लेकर सोलन की ओर आ रहा 16 टायरों वाला भारी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शमलेच टनल के पास पहुंचते ही ट्रक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक में लदी भारी मात्रा में लकड़ी सड़क पर फैल गई, जिससे यातायात बाधित हो गया।राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।यातायात को सुचारु करने के लिए पुलिस ने आवश्यक व्यवस्था की तथा पलटे हुए ट्रक और सड़क पर बिखरी लकड़ी को हटाने की कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारण कालका-शिमला हाईवे पर कुछ समय तक जाम की स्थिति बनी रही।पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

