हिमाचल सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा पहली से आठवीं तक पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क वर्दी योजना के तहत 600 रुपये की वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है। यह सहायता राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी, जिससे वे अपनी विद्यालयी वर्दी आसानी से खरीद सकें और आर्थिक बोझ कम हो सके।