आपकी आवाज न्यूज़, हमीरपुर, मुस्कान ठाकुर, 18 अगस्त 2026 : हमीरपुर पुलिस की PO Cell ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना तंत्र के प्रभावी उपयोग से एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस के अनुसार, पंकज कुमार निवासी गांव एवं डाकघर पतलीकुहल, तहसील मनाली, जिला कुल्लू को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, जिला हमीरपुर के आदेशानुसार 10 जुलाई 2026 को धारा 138, Negotiable Instruments Act से संबंधित निजी शिकायत मामले में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।PO Cell की टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी की तलाश की और 18 अगस्त 2026 को पतलीकुहल, जिला कुल्लू से उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की इस कार्रवाई को PO Cell की सतर्कता, समर्पण और अंतर-जिला समन्वय का परिणाम बताया जा रहा है। उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हमीरपुर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है
