आपकी आवाज न्यूज़ सुजानपुर राजन मेहता।सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान की सुंदरता और हरियाली को बनाए रखने के लिए नगर परिषद लगातार प्रयासरत है। विधायक द्वारा उपलब्ध करवाई गई घास काटने की मशीन से मैदान की मखमली घास की नियमित कटाई और समतलीकरण किया जा रहा है। उपमंडल अधिकारी के निर्देशों पर नगर परिषद के अधिकारी चौगान को और अधिक आकर्षक बनाने में जुटे हुए हैं।उपमंडल अधिकारी विकास शुक्ला ने बताया कि भविष्य में चौगान के चारों ओर आम के पौधे लगाने की योजना बनाई जा रही है। इस संबंध में बागवानी (हॉर्टिकल्चर) विभाग के साथ चर्चा शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि योजना साकार होने पर चौगान का सौंदर्य कई गुना बढ़ जाएगा। गर्मियों में ये पेड़ लोगों को छाया प्रदान करेंगे और मैदान की प्राकृतिक खूबसूरती में भी चार चांद लगाएंगे।उन्होंने कहा कि चौगान की स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। मैदान में कूड़ा-कचरा फेंकने या क्रिकेट सहित अन्य गतिविधियों से गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी।उपमंडल अधिकारी ने आम जनता से अपील की कि ऐतिहासिक चौगान को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि इसकी पहचान और गरिमा बरकरार रह सके।
