करसोग। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरी बंगलो में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रकृति के संरक्षण का संदेश देना रहा।इस अवसर पर विद्यालय की विभिन्न इकाइयों—एनएसएस वॉलंटियर्स, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स एंड गाइड्स, सड़क सुरक्षा क्लब तथा इको क्लब के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। विद्यार्थियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम में एसएमसी सदस्य अनंत मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अन्य एसएमसी सदस्यों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधे लगाए।मुख्य अतिथि अनंत मेहता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना भी प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम के समापन पर सभी स्वयंसेवकों, कैडेट्स और विद्यार्थियों ने अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी सुरक्षा करने की शपथ ली। विद्यालय प्रशासन ने इस तरह के कार्यक्रमों को भविष्य में भी निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
