इंदौरा, 28 जुलाई। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने मंगलवार को वन विश्राम गृह इंदौरा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनका प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।जनसंवाद के बाद विधायक ने लोक निर्माण विभाग (PWD) और विद्युत बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं तथा जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही पुराने पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह इंदौरा के जीर्णोद्धार (रिस्टोरेशन) की प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिए।विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।बैठक के उपरांत विधायक ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय का दौरा किया और परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।इस अवसर पर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी दीपक महाजन, एसडीओ राजीव, एसडीओ बिजली बोर्ड शंकर दयाल, जेई जसमेक, स्वाश, अखिल, अमित सहकर्मियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


