सड़क की रिपेयर के लिए बजट का प्रावधान करवाएंगे : सुनील शर्मा बिट्ट
हमीरपुर, 21 अगस्त। ग्राम पंचायत धरोग के गांव कैहडरू की विभिन्न समस्याओं के समाधान और ग्रामीणों की मांगों को पूरा करने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे। यह बात सुनील शर्मा बिट्टू ने शुक्रवार को कैहडरू गांव के दौरे के दौरान कही।उन्होंने कहा कि कैहडरू गांव में सोलर लाइट लगाई जाएगी। इसके साथ ही गांव की खड्ड से रीता देवी के घर तक रास्ते की सुविधा उपलब्ध करवाने तथा सड़क की रिपेयर के लिए बजट का प्रावधान करवाया जाएगा।सुनील शर्मा बिट्टू ने चोगला खेल मैदान के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन की ऊंचाई बढ़ाने के लिए मौके पर ही बिजली बोर्ड के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली के खंभों और लाइन की ऊंचाई बढ़ाने के लिए शीघ्र कार्रवाई की जाए, ताकि खेल मैदान में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।उन्होंने कहा कि हमीरपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं को जानने के लिए वह लगातार गांवों का दौरा कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।इस अवसर पर पंचायत प्रधान अनु डोगरा, नीरज ठाकुर, पंचायत सदस्य सीमा कुमारी एवं मीनाक्षी शर्मा, महिला मंडल प्रधान सरोज कुमारी, पूर्व प्रधान पवन ठाकुर, कैप्टन विक्रम, रीता देवी, कैप्टन दीपक, बेनी प्रसाद, मदन लाल, तिलक राज, रवि कुमार, सुनील कुमार, राजकुमार सहित गांव के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सुनील शर्मा बिट्टू का स्वागत किया और उन्हें गांव की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से अवगत करवाया।
