कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुराना कांगड़ा क्षेत्र से 5.18 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 05 अगस्त 2026 को थाना कांगड़ा की टीम ने पुराना कांगड़ा स्थित हनुमान मंदिर घाट के समीप नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। इस दौरान उनके कब्जे से 5.18 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक कुमार (27) पुत्र प्रशोतम चंद, निवासी गांव रजोल, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा तथा शुभम डोगरा (30) पुत्र सुरेश डोगरा, निवासी गांव लदवाड़ा, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।इस संबंध में थाना कांगड़ा में FIR संख्या 120/2026 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ ND&PS Act की धाराओं 21, 25, 29, 61 एवं 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।कांगड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
