थाना गग्गल पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए HRTC बस में सवार एक व्यक्ति को 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित पकड़ा है।पुलिस के अनुसार कार्रवाई रजोल, गाज ब्रिज बनोई के पास की गई। पुलिस टीम ने पठानकोट–धर्मशाला रूट पर चल रही HRTC बस नंबर HP-38E-6478 में सवार एक व्यक्ति की जांच की, जिसके कब्जे से 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।पकड़े गए आरोपी की पहचान सुखजिंदर सिंह (28) निवासी कपूरथला, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।कांगड़ा पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और नशे की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
