बिलासपुर: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम (SDT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर (पंजाब) से बिलासपुर तक सक्रिय चिट्टा सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।पुलिस कार्रवाई के दौरान 175.5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और करीब 2 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।जांच के दौरान पुलिस को अमृतसर से बिलासपुर तक फैली नशे की सप्लाई चेन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े सप्लायरों और स्थानीय पेडलर्स की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, मामले की जांच अभी जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान तथा संभावित गिरफ्तारियों के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इंटर-स्टेट ड्रग नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
