आपकी आवाज़ न्यूज़ | सुजानपुर राजन मेहता | 05 अगस्त 2026
सुजानपुर : पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर को नई प्रधानाचार्य मिल गई हैं। श्रीमती मंजरी वी. महाजन ने बुधवार को विद्यालय में प्रधानाचार्य का कार्यभार विधिवत ग्रहण किया।कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता विद्यालय में अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना रहेगी। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि सुजानपुर का नाम न केवल हमीरपुर जिले में बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बने। इसके लिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक एवं अन्य सह-पाठ्य गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।”श्रीमती मंजरी वी. महाजन इससे पूर्व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलेठ में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। वहां उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों और सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।उनके सुजानपुर में पदभार ग्रहण करने पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त की है। लोगों का मानना है कि उनके अनुभव और नेतृत्व से विद्यालय नई ऊंचाइयों को छुएगा तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।विद्यालय के छात्र-छात्राओं में भी उनके आगमन को लेकर उत्साह देखा गया। वहीं, सोशल मीडिया पर दिनभर उन्हें शुभकामनाएं और बधाई संदेश मिलते रहे। अभिभावकों ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में विद्यालय का परीक्षा परिणाम और सह-पाठ्य गतिविधियों में प्रदर्शन और अधिक बेहतर होगा।
