नई दिल्ली, 25 जुलाई। जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। पुलिस ने फेसियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) की मदद से प्रदर्शन स्थल पर 2,500 से अधिक आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों की पहचान करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, इनमें वांछित अपराधी, फरार आरोपी और हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं, जिनका रिकॉर्ड पहले से पुलिस के पास मौजूद हैदिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थल के प्रमुख प्रवेश और निकास द्वारों पर चार FRS कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों के माध्यम से आने-जाने वाले लोगों की पहचान कर पुलिस रिकॉर्ड से उनका मिलान किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस तकनीक का उद्देश्य किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा प्रदर्शन की आड़ में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को रोकना है, पुलिस 20 जुलाई को हुई हिंसा की जांच भी तेज़ी से कर रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया वीडियो, लाइव स्ट्रीम और मोबाइल फोन रिकॉर्ड की जांच की जा रही है ताकि हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। इस मामले में अब तक 15 एफआई आर दर्ज की जा चुकी हैं.
