कांगड़ा, 22 सितंबर। कांगड़ा पुलिस ने लंबित सेंधमारी के मामले की जांच के दौरान चार उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कार्रवाई पुलिस चौकी लंज के प्रभारी SI हमीद मोहम्मद के नेतृत्व में की गई।पुलिस के अनुसार, थाना कांगड़ा में दर्ज FIR No. 82/2025 दिनांक 28 अप्रैल 2025, धारा 331(4), 305 BNS की जांच के दौरान 17 सितंबर 2026 को आरोपी सागर और शम्मी को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि दोनों FIR No. 230/2020, थाना नगरोटा बगवां के मामले में उद्घोषित अपराधी थे।इसी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने अब संजू और शंभू नामक दो अन्य उद्घोषित अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकार मामले में कुल चार उद्घोषित अपराधियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।पुलिस ने बताया कि आरोपी सागर और शम्मी को 3 अक्टूबर 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, संजू और शंभू को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए थाना नगरोटा बगवां के सुपुर्द किया गया है।कांगड़ा पुलिस के अनुसार, लंबित सेंधमारी के मामले की जांच में प्रगति के साथ चार उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई है।
