धर्मशाला, 22 जुलाई।जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), कांगड़ा ने आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस कांगड़ा को आधुनिक राहत एवं बचाव उपकरण उपलब्ध करवाए हैं।इन उपकरणों में सर्च लाइट, रेस्क्यू रोप, फावड़े, हैंड स्पेड, कुल्हाड़ी, स्ट्रेचर, आयरन डिगिंग रॉड, मेगा फोन, सेफ्टी हेलमेट, हाइड्रोलिक कटर/चेन सॉ, गम बूट तथा रेन सूट सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है।पुलिस अधीक्षक कांगड़ा के निर्देशानुसार ये उपकरण जिले के विभिन्न पुलिस थानों में वितरित कर दिए गए हैं, ताकि प्राकृतिक आपदाओं, सड़क दुर्घटनाओं तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस टीमें तत्काल और प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य कर सकें।इस पहल से जिला पुलिस कांगड़ा की आपदा से निपटने की क्षमता और अधिक मजबूत होगी तथा आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

