कांगड़ा, 22 जुलाई। कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल के समीप नेहरन पुखर में बुधवार को ट्रक और टेम्पो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं, जबकि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक चालक अंब की ओर जा रहा था। इसी दौरान मुवारिकपुर–रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा के पास नेहरन पुखर में सामने से आ रहे टेम्पो से उसकी टक्कर हो गई।


