सोनिया गांधी की संस्मरणात्मक पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ की प्रति की भेंट, लिया परम पावन का आशीर्वाद
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की सदस्य रजनी पाटिल, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार तथा हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के अध्यक्ष एवं नगरोटा बगवां के विधायक आर.एस. बाली ने आज विश्व प्रसिद्ध बौद्ध धर्मगुरु परम पावन दलाई लामा जी से आत्मीय भेंट की।इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्मरणात्मक पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ की प्रति परम पावन दलाई लामा को सादर भेंट की। इस दौरान विभिन्न विषयों पर आत्मीय संवाद हुआ और नेताओं ने उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।भेंट के दौरान आर.एस. बाली ने कहा कि परम पावन दलाई लामा जी का जीवन शांति, करुणा, अहिंसा, धैर्य और सहिष्णुता जैसे सार्वकालिक मानवीय मूल्यों की प्रेरणादायक मिसाल है। उनका दर्शन एवं चिंतन न केवल भारत, बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए प्रेरणास्रोत है।उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में मानवता, आपसी सद्भाव और शांति का दलाई लामा जी का संदेश और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है।आर.एस. बाली बाली ने कहा कि परम पावन का स्नेह, आशीर्वाद और मानवता के प्रति उनका संदेश समाज को शांति, करुणा एवं सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।

