सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, फील्ड अफसर और सेल्स एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए होंगे साक्षात्कार
हमीरपुर के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर है। जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 7 अगस्त 2026 को लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा कुल 90 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस रोजगार मेले में एसआईएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती करेगी। इन पदों के लिए 19 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। अभ्यर्थी का 10वीं फेल, 10वीं पास या इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है। साथ ही उम्मीदवार की लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर तथा वजन 54 से 95 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 से 24,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।इसके अलावा कंपीटेंट ऑटोमोबाइल कंपनी लिमिटेड, हमीरपुर फील्ड अफसर और सेल्स एग्जीक्यूटिव के 6-6 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। इन पदों के लिए 25 से 40 वर्ष आयु के पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। अभ्यर्थी का स्नातक, डिप्लोमा या किसी भी ट्रेड में आईटीआई होना आवश्यक है। चयनित उम्मीदवारों को 13,500 रुपये प्रतिमाह या योग्यता के अनुसार अधिक वेतन प्रदान किया जाएगा।वहीं, न्यू एनजी ऑटो प्राइवेट लिमिटेड, हमीरपुर भी फील्ड अफसर और सेल्स एग्जीक्यूटिव के 4-4 पदों पर भर्ती करेगी। इन पदों के लिए 22 से 45 वर्ष आयु के पुरुष एवं महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 10वीं, 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 13,000 से 15,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिन युवाओं का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है और वे निर्धारित योग्यता रखते हैं, वे अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क कर सकते हैं।
