धर्मशाला, 29 जुलाई। कांगड़ा पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज 29 मामलों की केस प्रॉपर्टी का नियमानुसार निस्तारण किया। इस दौरान कुल 2,70,750 मिलीलीटर देशी शराब को विधिवत नष्ट किया गया।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सिटी) बीर बहादुर (HPS) की उपस्थिति में संपन्न हुई। पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कर आवश्यक अभिलेखीय औपचारिकताएं भी पूरी की गईं।
कांगड़ा पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने तथा समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

