हमीरपुर के युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। बद्दी की प्रतिष्ठित कंपनी पीए प्रिसिजन कंपोनेंट्स में मशीन ऑपरेटर के 10 रिक्त पदों को भरने के लिए 14 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे जिला रोजगार कार्यालय, हमीरपुर में ऑनलाइन साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए फिटर, टर्नर एवं मशीनिस्ट ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा धारक 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के फ्रेशर्स एवं अनुभवी अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को ₹17,500 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, हिमाचली प्रमाण-पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।
जिला रोजगार अधिकारी ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।
