आपकी आवाज न्यूज़ सुजानपुर राजन मेहता, 27 जुलाई 2026।सुजानपुर के मुख्य बाजार में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना लाइसेंस बीड़ी, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद बेचने तथा खुली बीड़ी-सिगरेट की बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में 8 दुकानदारों के ₹200-₹200 के चालान काटे गए। इस प्रकार कुल ₹1,600 का जुर्माना वसूला गया।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ दुकानदार नगर परिषद से आवश्यक लाइसेंस लिए बिना तंबाकू उत्पाद बेच रहे थे, जबकि कई दुकानदार खुले रूप में बीड़ी और सिगरेट की बिक्री कर रहे थे। नियमों के उल्लंघन पर उनके चालान किए गए।इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर परिषद के कर्मचारी, पुलिस विभाग के जवान तथा खंड विकास कार्यालय के कर्मचारी भी मौजूद रहे।खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने व्यापारियों से अपील की कि वे खुली बीड़ी-सिगरेट की बिक्री बंद करें तथा तंबाकू उत्पादों की बिक्री के लिए आवश्यक लाइसेंस अवश्य बनवाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर हजारों रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा और नियमानुसार आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।

