हिमाचल प्रदेश के रामपुर के सराहन वन परिक्षेत्र के अंतर्गत थड़ा गांव में सेब के बगीचे में काम कर रहे एक व्यक्ति पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति को शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रामपुर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
