सरकाघाट की उपतहसील ढलवाण में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्कूटी सवार दो युवकों को 93 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है।जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ढलवाण क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मंडी की ओर से जाहु की तरफ जा रही एक स्कूटी को पुलिस ने जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान स्कूटी सवार दोनों युवकों के पास से चरस बरामद हुई।पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवकों की पहचान मनीष पुरी निवासी बंगाणा, ऊना और दिनेश कुमार निवासी भोटा, हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद चरस आरोपियों तक कहां से पहुंची और इसे आगे कहां ले जाया जा रहा था।
