इंदौरा में अंडर-19 जिला स्तरीय मेजर गेम्स प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, 45 स्कूलों के 690 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
इंदौरा, 22 सितंबर। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदौरा में अंडर-19 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय मेजर गेम्स प्रतियोगिताओं का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने बताया कि ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि 5 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं के लिए 3 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं के लिए 2 करोड़ रुपये की गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रोत्साहन से युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।मलेंद्र राजन ने कहा कि इंदौरा क्षेत्र के लिए यह गौरव की बात है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रयासों से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदौरा को हाल ही में सीबीएसई का दर्जा मिला है। उन्होंने कहा कि सीबीएसई से जुड़ने के बाद विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।विद्यार्थियों को दिलाई नशे के खिलाफ शपथविधायक ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी ऊर्जा सकारात्मक गतिविधियों में लगाने और खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ युवाओं को खेल एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर भी जोर दे रही है।विधायक ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए अपनी विधायक निधि से 31 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। हिमाचली संस्कृति, परंपरा और सामाजिक संदेशों पर आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेलों के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया।प्रतियोगिता में 45 विद्यालयों के 690 खिलाड़ी विभिन्न खेल मुकाबलों में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों, शिक्षकों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदौरा के प्रधानाचार्य राम कृष्ण शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक, शारीरिक शिक्षा शिक्षक, खेल प्रशिक्षक, विद्यार्थी और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम में इंदौरा भूपल कटोच पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, एसडीएम सुरिंदर ठाकुर, डीएसपी संजीव यादव, कुलदीप शर्मा, मनोहर सिंह, एसएमसी प्रधान अजीज, प्रताप सिंह, धर्मिंदर सिंह, परवीन कुमार, विजेंद्र पठानिया, नरेंद्र शर्मा, विजय कुमार (एसडीओ विद्युत), शंकर दयाल, एडीपीओ अतुल कटोच, जेई आईपीएच राकेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

