किन्नौर जिले के टापरी पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑल्टो कार (HP 25A-6113) अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद क्रेन की मदद से कार को सतलुज नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद कार में सवार तीनों लोगों के शव भी बरामद किए गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार रात करीब 2:30 बजे टापरी से भावानगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई से सतलुज नदी में जा गिरा।
मृतकों की पहचान:
नंद लाल (39), निवासी थेमगारंग, तहसील सांगला, जिला किन्नौर
अमृत सिंह (38), निवासी थेमगारंग, तहसील सांगला, जिला किन्नौर
बलू राम (36), निवासी चौरट, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

