नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अम्ब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर-8 स्थित एक मकान से 17.68 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने मामले में मां-बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निशांत कुमार, उसकी मां रंजना देवी और विशाल कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान मकान से 17.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस मामले की जांच करते हुए यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं। पुलिस आरोपियों के संभावित बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक भी खंगाल रही है।मामले में तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 12 सितंबर तक चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।
