घुमारवीं 3 अक्टूबर: बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने घुमारवीं क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 47.25 ग्राम चिट्टा बरामद कर पंजाब के एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बलोह के पास नाका लगाया था। इसी दौरान टैक्सी नंबर HP 01K-0930 को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान टैक्सी में सवार 23 वर्षीय राहुल, निवासी फिरोजपुर, पंजाब के कब्जे से 47.25 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले में आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।
