अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा सामने आया। हवालबाग विकासखंड के उडयूडा गांव में पहाड़ी से अचानक भारी मलबा खिसककर एक आवासीय मकान में जा घुसा।हादसे के समय मकान के अंदर मौजूद एक ही परिवार के तीन लोग मलबे में दब गए और उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन, एसडीआरएफ और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से तीनों के शव बरामद किए गए।हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन की टीमें मौके पर स्थिति का जायजा ले रही हैं और राहत कार्य जारी है।उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन से पहाड़ी क्षेत्रों में खतरा लगातार बढ़ रहा है।

